kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Friday, 12 August 2022

बेखौफ लुटेरों ने मारी गोली चेन छीनकर हुए फरार

जौनपुर । मुंगराबादशाहपुर थाना अंतर्गत फत्तूपुर कला गांव के निकट शुक्रवार की शाम सरेआम हौसला बुलंद दबंग बाइक सवार असलहो से लैस लुटेरों ने अपनी कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए महिला के गले से चेन छीनने का प्रयास किया प्रतिरोध करने पर युवक को गोली का निशाना बनाया। गोली  सर पर लगने के कारण युवक घायल हो गया तत्पश्चात लुटेरे महिला के गले से चेन छीनकर आराम से भाग निकले। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस अपराध पोशी की गर्मजोशी से छानबीन कर रही है।

सूत्रों के अनुसार भवानीपुर गांव निवासी भूपेंद्र पाल अपनी भाभी मनीषा को उनके प्रयागराज स्थित मायके से बाइक पर बिठाकर अपने घर आ रहे थे। भूपेंद्र पाल का पीछा कर रहे बाइक सवार लुटेरों ने गांव के निकट सुनसान स्थान पर ओवरटेक करके मनीषा देवी के गले से सोने की चेन छीनने लगे। प्रतिरोध करने पर हौसला बुलंद दबंग लुटेरों ने भूपेंद्र पर बेखौफ होकर गोली चला दिया।

गोली सर को छीलती हुई निकल गई। मामूली रूप से घायल भूपेंद्र सड़क पर गिर पड़ा। जिसके बाद लुटेरे हराम की चेन छीनकर आराम से फरार हो गए। मनीषा के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने घायल देवर को पीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। 

प्रीत टाइम्स संवाददाता द्वारा जब इस प्रकरण पर थाना अध्यक्ष से जानकारी चाही तो अपराध पर चादरपोशी करते हुए थाना प्रभारी सदानंद राय ने कहा कि बदमाशों ने गोली नहीं मारी है हवाई फायर करते हुए चेन की छिनैती किया है। मुकदमा पंजीकृत करके आगे की कार्यवाही जारी है।

No comments:

Post a Comment