kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Friday, 12 August 2022

राखी बांधकर भाईयों के सलामती की किया कामना

जौनपुर। रक्षाबंधन के इस पर्व में भद्रा का साया रहा जिसके चलते इस बार बहनों को अपने भाईयों के कलाई में रखी बांधने के शुभ मुहूर्त का इंतजार करना पड़ा। बहनें पूजा की थाल में राखी, चावल, गुलाल व मिठाई रखकर अपने भाईयों का आरती उतारकर सिर पर तिलक लगाकर उनके कलाइयों पर राखी बांधी तथा उनका मुंह मीठा कराया। भाईयों ने भी अपनी बहनों को उनकी रक्षा का वचन दिया। इस अवसर पर भाईयों ने बहनों को अनेक उपहार भी भेंट किया।
       रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को मिठाई देने के लिए बहनों ने पैक्ड डिब्बा बंद मिठाई की जमकर खरीदी की। परंपरागत मिठाइयों का विक्रय भी हुआ पर पैक्ड डिब्बों के कारण कहीं न कहीं परम्परागत मिठाइयों का कारोबार कम हुआ। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार परंपरागत व हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन गुरुवार को हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से रक्षाबंधन को लेकर भाई-बहनों में खासा उत्साह रहा। सुबह से ही बहनों ने सजधज कर थाली में आरती व चंदन, मिठाई सहित अन्य साम्रगी के साथ भाई को राखी बांधी। बहन ने अपने भाई के माथे पर दही, रोड़ी व चावल से तिलक लगाया फिर दाहिने कलाई पर राखी बांध व मिठाई खिला उनके सलामती की कामना की। बहने भाई के कलाइयों में राखी बांधती रही। 


No comments:

Post a Comment