kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Friday, 12 August 2022

शहीदों के परिवार को सम्मान नहीं दे रही सरकार

जौनपुर । सिरकोनी के विकास खण्ड के बहादुरपुर गांव में अमरशहीद जिलाजीत यादव के दूसरी पूण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा शहीद जिलाजीत  की शहादत हमेशा के लिए अमर हो गयी वे हमेशा देश के आन बान शान के सम्मान के लिए नौजवानों को प्रेरित किया करते थे । हम आप आज आजादी से घूम रहे तो हमारे देश के सैनिकों के बदौलत इस देश में जो शहीद के परिवार को सम्मान मिलना चाहिए वह सरकार नहीं दे पा रही है । 
            अगर शहीदों को सबसे ज्यादा सम्मान तत्कालीन रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने किया। पहले  जवान जब शहीद होतें तो उनका टोपी व बेल्ट घर आया करता था लेकिन मुलायम सिंह यादव जब रक्षामंत्री हुए तो उन्होंने शहीदों के परिवार का दर्द समझा और तत्काल शहीदों का शव उनके घर तक सम्मान से पहंुचाने का निर्णय लिया साथ मे आर्थिक सहायता शहीद परिवार को देने का निर्णय लिया लेकिन आज की भाजपा सरकार तो अग्नविर सैनिक बनाना चाहती हैं और चार साल मे रिटायर कर देना चाहती हैं । अग्निवीर योजना से नौजवानों को हताश करना चाहती है । सरकार सैनिकों का निजीकरण करण कराना चाहती है  अब जरूरत आ गई हैं सब लोग मिलकर एक ऐसी सरकार बनाऐं जहा सबकी खुशहाली रहें । लालबहादुर यादव , विवेक रंजन यादव, राजबहादुर यादव, पूनम यादव , उर्मिला यादव, अशोक प्रधान हरि यादव, राम इकबाल यादव,विजय बागी,शिवशंत यादव सहित गांव क्षेत्र के हजारों लोग उपस्थित रहे । संचालन राजेंद्र टाईगर ने किया।


No comments:

Post a Comment