जौनपुर । आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होमगार्ड के जवानों द्वारा तिरंगा मार्च का आयोजन अम्बेडकर पार्क से भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्र्यापण करते हुये जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर जिला कमाण्डेण्ट होमगाड्र्स ओ०पी० सिंह के नेतृत्व में शुरूआत किया गया।
तिरंगा मार्च अम्बेडकर पार्क से कचहरी होते हुये रोडवेज बस अडडा, टी.डी. कालेज होते हुये, लाइन बाजार से रेलवे क्रासिंग होते हुये जगदीशपुर जिला हामगाड्र्स कार्यालय पर यात्रा का समापन कर जवानों एवं समस्त अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को जिला कमाण्डेण्ट होमगाड्र्स जौनपुर द्वारा सम्बोधन किया गया कि अपने कर्तव्य के लिए निष्ठावान होकर कार्य करे। मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात जौनपुर एवं जनपद के समस्त वैतनिक अधिकारी/अवैतनिक अधिकारी एवं होमगाड्र्स स्वयंसेवक के जवान, महिला प्लाटून सम्मिलित थी।
.jpg)
No comments:
Post a Comment