kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Tuesday, 17 March 2026

हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

जौनपुर । कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति की एक बैठक संघ के सभागार में समिति के अध्यक्ष घनश्याम सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता व महामंत्री मनोज कुमार मिश्र एडवोकेट के संचालन में सम्पन्न हुई।                   
      जिसमे  अधिवक्ताओ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के क्रम में केराकत तहसील अधिवक्ता  सच्चिदानन्द मिश्र एडवोकेट की पीट-पीट कर हत्या किये जाने के विरोध कलेक्ट्रेट कम्पाउड में हत्या के विरोध में चक्रमण करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रकट किया। 
             अधिवक्ताओं ने इस घटना के बावत पुलिस अधीक्षक से वार्ता किया और मृतक अधिवक्ता के परिवार की सुरक्षा मांग करते हुए एवं थानाध्यक्ष केराकत को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने की मांग करते हुए उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित किया जाय। सभी अधिवक्तागण हत्या के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहें।


No comments:

Post a Comment