kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Monday, 16 March 2026

जमीनी विवाद में युवक की लाठी से पीटकर हत्या

जौनपुर । चंदवक थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गोबरा गांव निवासी सच्चिदानंद मिश्रा के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। 
                  पुलिस के अनुसार, सच्चिदानंद मिश्रा पुत्र रामचरन मिश्रा का अपने पड़ोसी विष्णु मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा से जमीन और लेन-देन को लेकर पुराना विवाद था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के कारण विष्णु मिश्रा ने 12 मार्च को सच्चिदानंद को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। रविवार, की रात करीब 9 बजे सच्चिदानंद मिश्रा गांव के पास ताडक मिश्रा के ट्यूबल मशीन पर मौजूद थे। इसी समय कुछ हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। 
                     हमलावरों ने सच्चिदानंद को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी।  पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सच्चिदानंद मिश्रा को तत्काल डोभी सीएससी बीरीबारी भेजा गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। 
                   पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतक के मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, ऐहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।  


No comments:

Post a Comment