जौनपुर। रसोई गैस की सिलेंडर की भारी किल्लत और उसके मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय के समझ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सोमवार को जिलाधिकारी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश मोदी सरकार के झूठे, जुमलों और नाकामियों की सजा झेल रहा है, हर तरफ अफरातफरी, भय और अविश्वास का माहौल खड़ा हो गया है। आरोप लगाते हुए कहा कि रसोई गैस के लिए गैस एजेंसियों पर लम्बी लाइनें और भारी भीड़ जमा हो रही है, एक तरफ सरकार झूठे दावे कर रही है कि गैस सिलेंडर सबको मिल रहा है किन्तु सच्चाई यह है कि गैस सिलेंडर न मिलने के कारण एजेंसियो पर भारी भीड़ लगी हुई है और लोगो के घरों में चूल्हे नहीं जल रही है। डा प्रमोद कुमार सिंह , शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान , सत्यवीर सिंह,देवराज पांडेय, शेर बहादुर सिंह, राकेश सिंह डब्बू, जय प्रकाश मिश्रा, प्रवेश निषाद, शैलेंद्र यादव, विनय मिश्रा, सुरेश चंद दुबे, जब्बार सलमानी, दयाशंकर पटेल, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
.jpg)
No comments:
Post a Comment