
मुंबई। अपराध और भ्रष्टाचार की बलिवेदी पर कत्लेआम हो रही बेकसूर अनगिनत जिंदगी सुशांत की ही तरह
शांत होती नजर आती हैं । अधिकांश आपराधिक वारदात में मददगार रहे श्वेत पोश अपराधी , डॉक्टर और पुलिस की सांठगांठ इस कदर बंदरबांट का भ्रष्टाचारी खेल खेलती चली आ रही है जिस कारण बेकसूर जिंदगिया अनायास ही मौत का भक्षण हो रही है। इसी कड़ी में डॉक्टर के द्वारा बनाए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या पर बल देते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने जहां उठती अफवाहों पर लगाम लगाते हुए मामले को धड़ाम ,हत्या के मामले को आत्महत्या समझकर प्रकरण को दफन कर चुकी थी वही दोबारा से एमसीबी के अथक प्रयास से दफन हो चुके प्रकरण पर से फिर पर्दा उठाने जैसी तैयारी होती नजर आती है जिसके अंतर्गत श्वेत पोश अपराधियों ,पुलिस तथा ड्रग्स माफियाओं के रहमों करम पर बेखौफ होकर फल फूल रहे जिंदगी को मात देते ड्रग्स के कारोबारियों पर भले ही लगाम ना लगती हो लेकिन सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स केस को लेकर आज तीसरे दिन लंबी पूछताछ के बाद एनसीपी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया जिस कारण महामारी और भीषण बेरोजगारी में टीवी चैनल की सुर्खियों पर छा रहे सुशांत और रिया प्रकरण अब नया रूप और नया अंदाज धारण करते नजर आ रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर अगर गौर किया जाए तो क्या तस्करों की पकड़ भ्रष्ट पुलिस के साथ-साथ डॉक्टरों के भी गिरेबान तक अपनी जकड़ पकड़ अथवा सहभागिता रखती है जो चिंता के साथ-साथ जांच का भी विषय नजर आता है।
No comments:
Post a Comment