kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Tuesday, 8 September 2020

भ्रष्ट कोतवाल का घिनौना कारनामा ,बेकसूरों को बना रहा मोहरा


जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के रहमों करम पर भ्रष्टाचारी कोतवाल केराकत थाना क्षेत्र में अपराध और भ्रष्टाचार का

जयकारा लगवा रहा तथा रुपया लेकर बेकसूर लोगों को जबरन अपराधी बना रहा है पीड़ित परिजनों की चीख पुकार और गुहार जिलाधिकारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तथा आईजी डीआईजी , डीजीपी तक सब लाचार नजर आती है। बेकसूर वकील ,पत्रकार, डॉक्टर ,व्यवसायी के साथ अनगिनत को अपनी भ्रष्ट योजना का शिकार बना चुका पापी अत्याचारी दुराचारी आज अपने उच्च अधिकारियों और राजनीतिक संरक्षण दाताओं के बल पर जातिगत मानसिकता से दूषित होकर बेकसूर मासूम लाचार होनहार जिंदगी ऊपर यमदूत की तरह कहर बरपाता नजर आता है इसी कड़ी में नई मनगढ़ंत कहानी बनाकर साइकिल से भी कम भाव में बाइक को बिकवाकर अपराध का मनचाहा खुलासा कर डाला जिसके अंतर्गत तेरही में शामिल होने गए एक युवक की चोरों ने बीती शाम मोटरसाइकिल उड़ा दी और दूसरे गांव के एक युवक को दो हजार रुपए में बेंच दिया। देर रात चोर पकड़ लिए गए और मोटरसाइकिल भी बरामद हो गई। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के सिझवारा गांव के घनश्याम यादव इसी थाना क्षेत्र के दिल्ला का पुरा गांव में अपनी स्पलेंडर मोटरसाइकिल से एक तेरही कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कुछ देर बाद जब वह लौटा तो मोटरसाइकिल गायब थी। उसने अपने स्तर से छानबीन शुरू कर दी। पता चला कि इसी कोतवाली थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव का मिट्ठू पाठक और गोविंदपुर गांव का राना यादव मोटरसाइकिल ले गए हैं। जल्दी ही घनश्याम और उसके साथी मिट्ठू पाठक को दबोच लिए और पुलिस के हवाले कर दिया। मिट्ठू ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी राना के साथ मिलकर मोटरसाइकिल को मड़ैया गांव के आनंद यादव को दो हजार रूपए में बेच दिया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है साथ ही राना यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है।

No comments:

Post a Comment