kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Tuesday, 8 September 2020

भ्रष्ट कोतवाल दे रहा अपराध को बढ़ावा चढ़ रहा चढ़ावा


जौनपुर। भ्रष्टाचारी , अंतर्यामी कोतवाल विनय प्रकाश सिंह चोर उचक्कों, लुटेरों, दबंगों के संरक्षण दाता बनकर

महामारी में भी अपराध का जयकारा लगवा रहा हैं जो स्वयं के साथ-साथ दबंग चोर उचक्के बदमाशों पर रहम दिली का बीड़ा उठाए नजर आता हैं जिस कारण अपराध निरंकुश होकर अपनी तीव्र गति सीमा की ओर गतिशील होता नजर आ रहे हैं तथा यही रहस्यमई कारण है जिस कारण पेशेवर अपराधी चाह कर भी पकड़े नहीं जाते जो पुलिस की कामसुत औलाद कहलाते हैं और जिनके अपराधिक कर्मों तथा गुनाहों का दंड फर्जी गुनाहगार बनाकर बेकसूर विधिक तौर पर फांसे जाते हैं। जिससे पीड़ित त्रस्त तथा पुलिस और अपराधी मस्त नजर आते हैं इसी कड़ी में केराकत कोतवाली चैराहे पर मंगलवार को दो युवतियों ने एक महिला के गले से सोने की चेन  उड़ा दी और भाग गई। पीड़ित महिला ने युवतियों का स्टेशन रोड पर स्थित स्टेट बैंक तक पीछा किया लेकिन वे लापता हो गईं। बैंक डयूटी पर खड़े कोतवाली के एसएसआई विनोद सिंह ने पीड़ित महिला को परेशान देखा तो उसे कोतवाली ले गए और तहरीर लेकर छोड़ दिया। चेन की कीमत करीब साठ हजार रूपए बताई जा रही है। चंदवक थाना क्षेत्र के अमुआर गांव की अधेड़  सविता देवी टैम्पो से केराकत बाजार आई थी। उसी टैंपो में उसके साथ दो अन्य युवतियां भी बैठी थीं। कोतवाली चैराहे पर सभी टैम्पो से उतर गईं। सविता देवी का ध्यान अचानक गले की चेन पर गया तो देखा कि सिकडी गायब है। वह शोर मचाते हुए युवतियों की ओर दौड़ी लेकिन युवतियां बोलेरो गाड़ी से रेलवे स्टेशन रोड की ओर भाग गईं। पीड़ित ने चीखते चिल्लाते हुए स्टेट बैंक तक पीछा किया लेकिन युवतियां गायब हो गई। बैंक के पास डयूटी पर खड़े कोतवाली के एसएसआई ने महिला की आपबीती सुनी और उसे कोतवाली ले गए।  

No comments:

Post a Comment