
अपराधियों की भ्रष्टाचारी यारी आज बेकसूर ऊपर अनायास ही जुल्म की हदों को पार करती तथा बेबस लाचार का शिकार करती नजर आती हैं। कभी महाभारत में भी शिखंडी को मोहरा बनाकर श्रेय हासिल किया गया था आज फिर ठीक उसी तरह पुलिस अधिकारियों की फर्स्ट ही गर्दन को बचाने के लिए नई कवायद गठा गया था जहां प्रयागराज पुलिस ने चमत्कारी राज का खुलासा करते हुए अपराध की बलिवेदी पर हलाल होने जा रही किन्नर को हलाल होने से बचाने का दावा पेश करते हुए मीडिया की सुर्खियों में ढिंढोरा पीट डाला। सुपर टेक्निक और टेक्नोलॉजी से लैस उत्तर प्रदेश पुलिस के चमत्कारी कारनामे भले ही जान माल की गुहार लगाने वालों को मौत के द्वार पहुंचा देते हैं मौके पर होती किसी आपराधिक वारदात में अपराधी को हाथ नहीं लगाते हैं लेकिन जब अपनी अथवा उच्च अधिकारियों की गर्दन फंसी नजर आती है तो अद्भुत और चमत्कारी सतरंगी मिसाल पेश करते नजर आते हैं जिसके अंतर्गत प्रयागराज पुलिस ने किन्नर की हत्या की योजना बनाने वाले पांच सुपर किलर को असलहों के संग गिरफ्तार कर लिया तथा हत्या की सुपारी देने की साजिश में दो अभियुक्त अभी भी फरार चल रहे हैं ।प्रयागराज पुलिस ने करेली थाना क्षेत्र में मछली मंडी के पास पांचो सुपारी किलर को बिना किसी भागदौड़ तथा मशक्कत के दो देसी तमंचे जिंदा कारतूस और एक ग्यारह देसी बम के साथ बिना किसी दहशत और बिना किसी मुठभेड़ के गिरफ्तार करने का चमत्कारी दावा ठोक डाला। जमीनी विवाद प्रकरण में हत्या की सुपारी देने वाले व्यक्ति का नाम अहमद और एक किन्नर का शामिल होना बताया जाता है । चोरी ,डकैती ,लूट, छिनैती, हत्या ,बलात्कार जैसी आपराधिक वारदात के दरमियान कुंभकरण निद्रा में लीन रहने वाली पुलिस की किन्नर के प्रति मातहती कृपा तथा संजय दृष्टि ने गजब ढा दिया जिस कारण हत्या की भनक लगते ही पुलिस ने इमरान जीशान, आकिब, जैनुल और मोनू को गिरफ्तार करते हुए किन्नर को जीवनदान दे डला। रहस्यमई और अद्भुत क्षमता से लैस अंतर्यामी पुलिस किन्नरों के बीच हुए प्रकरण को समझने में असमर्थ नजर आ रही है तथा पुराने विवाद का ही मामला समझ पा रही हैं। वहीं एसएसपी अभिषेक दिक्षित ने मीडिया को बताया कि मामला मकान से जुड़ा हुआ है शायद इसी कारण ही मकान से बेदखल तत्पश्चात दुनिया से जुदा और अलविदा हो रही किन्नर के प्रति रहम दिली दिखाकर इतने हैरतअंगेज और जोखिम भरे कारनामों को करते हुए पुलिस ने पांच को असलहों के साथ बगैर मुठभेड़ धर दबोचने की मिसाल पेश डाली जो संपूर्ण उत्तर प्रदेश में इतिहास और मिसाल कायम करता नजर आ रहा है।
No comments:
Post a Comment