kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Saturday, 30 July 2022

मारपीट में फायरिंग, बाइक किया क्षतिग्रस्त

जौनपुर। केराकत कोतवाली के पचवर गांव के आनन्द यादव और परमानंदपुर गांव के धीरज कुमार यादव के बीच किसी बात को लेकर रंजिश है। शनिवार को आनंद यादव की पिटाई करने के लिए धीरज यादव ने गांव के बाहर सिवान में घेराबंदी की थी। जब आनन्द दूध का बाल्टा लेकर मोटर साइकिल से बिक्री करने जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर सिवान में पहुंचा तो धीरज और उसके साथियों ने रोकने की कोशिश की। 
          मौके की नजाकत समझ कर आनंद मोटर साइकिल छोड़कर भाग गया।  जिस पर धीरज और उसके साथियों ने मोटर साईकिल कूंच दी और घर चले गए। दूसरी ओर आनन्द ने 112 नंबर पुलिस को घटना की सूचना दी और अपने भाई समेत आधा दर्जन साथियों को लेकर धीरज के घर पहुंच गया। वहां कहासुनी के बाददोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। धीरज ने फायरिंग कर दी और भाग गया। मारपीट में एक पक्ष से आनन्द सागर यादव, धर्मेंद यादव, बीरेंद्र यादव और श्यामसागर घायल हो गए। जबकि दूसरी ओर से धीरज यादव के पिता रामदेव यादव को चोट लगी है। घटना के समय 112 नंबर की पुलिस भी मौजूद थी। उसने फायरिंग और मारपीट का वीडियो भी बनाया। 
             फायरिंग की सूचना पर सीओ गौरव शर्मा, कोतवाल संजय वर्मा, एसएसआई अटल बिहारी मिश्रा सहित मुफ्तीगंज और सरकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर गांव में तनाव है। 


No comments:

Post a Comment