जौनपुर । रामपुर ब्लाक में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। ब्लाक प्रमुख नीलम सिंह के खिलाफ राहुल सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव लाया । इस दौरान जिलाधिकारी के सामने हाथापाई भी हुई। गमछे से घेरकर बस से बीडीसी को लाया गया। इससे हड़कंप की स्थिति बनी रही। अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व रामप्रकाश ने अविश्वास लाने का कारण पूछा।
इस दौरान बीडीसी ने अविश्वास लाने के कारण के बारे में स्पष्ट किया। इस दौरान 56 बीडीसी के प्रस्ताव तस्दीक हुआ। रामपुर ब्लाक में अविश्वास प्रस्ताव का खेल 15 दिन पहले शुरू हुआ। वर्तमान में रामपुर ब्लाक में 99 बीडीसी हैं। ब्लाक प्रमुख के चुनाव में प्रत्याशी नीलम सिंह ने 55 वोट पाकर जीत दर्ज की थी।
वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी राहुल सिंह को 44 वोट मिले थे। शुक्रवार को राहुल सिंह लगभग 56 बीडीसी के साथ डीएम कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव लेकर पहुंचे। इस दौरान बीडीसी की परेड कराई गई। ब्लाक प्रमुख नीलम सिंह के बेटे विपिन सिंह ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव में मिर्जापुर के बाहुबली विनीत सिंह का हाथ है।
उन्होंने बताया कि बाहुबली से रामपुर ब्लाक में अपनी हनक से काबिज होना चाहते हैं। रामपुर ब्लॉक में चुनाव के बाद से लगातार विकास के काम हो रहे हैं। ब्लॉक का विकास विरोधियों को रास नहीं आ रहा है। जिसके चलते बीडीसी को कैप्चर कर लिया गया। उन्हें अनपरा के होटल में रखा गया था। अविश्वास प्रस्ताव के मामले में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व रामप्रकाश ने बताया कि विकासखण्ड रामपुर 57 बीडीसी में से 56 की तस्दीक की गई है। अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था।

No comments:
Post a Comment