kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Friday, 29 July 2022

पुलिस की नाक के नीचे सज रही जुए की फड़

जौनपुर। खेतासराय कस्बे में इन दिनों जुआ का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। यहां लगभग आधा दर्जन अड्डों पर सुबह होते ही फड़ सजने लगती है तो जुआरियों की इस महफ़िल में दर्जनों युवा सुबह से आने-जाने लगते है और इस लत में पड़कर बर्बाद हो रहें हैं लेकिन पुलिस इस मामले में न जाने क्यों मूक दर्शक बनी हुई है।  
        पुलिस पिकेट से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर एक सुनसान स्थान पर तालाब के किनारे सुबह होते ही एक-एक करके जुआरी इकट्ठा होना शुरू हो जाते हैं और फड़ सज जाती है जिसमें बेखौफ जुआ की महफ़िल में लोग अपनी क्षमता के अनुसार हज़ारों रुपये का वारा न्यारा करते हैं। जुए के इस गोरखधंधे में अधिकतर युवा शामिल होते है। इतना ही नहीं बल्कि जुआ में करारी हार के बाद पैसों की लेने-देन को लेकर जुआरियों के बीच गाली-गलौज भी होना आम बात हो गया है। 
           बावजूद इसके जुआरियों की फड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है तो वहीं इस गोरखधंधे में दर्जनों युवाओं का भविष्य बर्बाद होता जा रहा है। जुआ के विभिन्न अड्डे को चलाने वाले   प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं जो पूरी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम की व्यवस्था देते हैं। इस तरह कस्बे में लगभग आधा दर्जन जुए के अड्डे तेज़ी से सक्रिय हैं जिसमें खाकी की भूमिका संदिग्ध लग रही है। इस तरह से खुलेआम बिना किसी भय के जुआ का अड्डा लगने से पुलिस पर भी सवालिया निशान लग रहा है। कहीं इन जुआरियों के हाथ लम्बे तो नहीं है,जिनके वर्चस्व से इन अड्डों पर किसी तरह की कोई लगाम नही लग पा रही है।


No comments:

Post a Comment