kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Friday, 29 July 2022

बाइक की डिक्की खोलकर उड़ाए 6 लाख के जेवर

जौनपुर। शहर कोतवाली के हनुमान घाट सराफा मंडी में गुरुवार की रात दो उचक्कों ने सराफा व्यापारी की बाइक की डिक्की खोलकर करीब छह लाख रुपये मूल्य के आभूषण व 16 हजार रुपये नकद उड़ा लिया। तीस सेकेंड की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ताड़तला मोहल्ला निवासी सुभाष चंद्र सेठ व उनके पुत्र प्रदीप सेठ की पालीटेक्निक चैराहा पर रवि ज्वेलर्स के नाम से सराफा की दुकान है।
           रात करीब आठ बजे प्रदीप सेठ बाइक से हनुमान घाट में आभूषणों की सफाई करने वाले रहमान की दुकान पर किसी कार्य से गए थे। दुकान के सामने बाइक खड़ी कर ज्योंही दुकान पर गए उसी समय उचक्के ने डिक्की खोलकर आभूषण व नकदी रखा बैग निकाल लिया। प्रदीप सेठ के अनुसार बैग में करीब 125 ग्राम सोना व एक किलोग्राम चांदी के आभूषण और 16 हजार रुपये थे। 
         दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में 30 सेकेंड की पूरी घटना कैद हो गई। इसमें शर्ट पैंट पहने और गले में सफेद गमछा लपेटे एक उचक्का बाइक की डिक्की खोलकर बैग निकालते दिखा। उसका साथी पल्सर बाइक लेकर चंद कदम की दूरी पर खड़ा था। उसे बैग निकालकर तेजी से भागते ही वह भी पल्सर बाइक घुमाकर उसके पीछे चला गया। वह भी शर्ट-पैंट पहने और लाल रंग का गमछा लपेटे था। फुटेज में दोनों के चेहरे साफ नजर नहीं आ सके। प्रदीप सेठ ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस फुटेज लेकर उचक्कों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। 


No comments:

Post a Comment