जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने असलहे के बल परपुलिस की हिकमत अमली और मुखबीर सूत्र को नाकाम कर पांच घरों में जमकर लूटपाट की। पीडितों के मुताबिक़ बदमाश सवा लाख रुपए नकद सहित क़रीब दस लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताते है कि बदमाश सबसे पहले गांव की तारा सिंह के घर में छत के रास्ते आंगन में उतर गए और आंगन के बरामदे में सोई तारा देवी को डरा धमकाकर लूटपाट शुरू कर दी तारा ने चिल्लाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पिटाई के बाद उनके हाथ बांधकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद तारा सिंह और उनकी तीन देवरानियों के सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए।
सबेरे पड़ोसी अरुण सिंह की पत्नी ने तारा को कमरे से बाहर निकाला। तारा के घर से निकलकर बदमाश गांव के दलित बस्ती में पहुंच गए और शोभनाथ के घर में घुस कर 3 हजार नकद, गणेश के घर से नकदी और 80 हजार रुपए का समान उठा ले गए। इसी प्रकार विनोद कुमार के घर से 10 हजार रुपए नकद और रामलोचन के घर में घुस कर 25 हजार रुपए नकदी सहित कई लाख के सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए। सबेरे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। घटना से अक्रोशित गांव के अनेक लोग कोतवाली पहुंच गए और थाना परिसर में ही पुलिस के खिलाफ़ प्रदर्शन किया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment