जौनपुर । लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव में हौसला बुलंद बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े
ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक युवक को जख्मी कर दिया। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर क्षेत्र में सन्नाटा छा गया। अपराध पोशी के बाद सूचना पर पहुंचीं पुलिस गर्मजोशी से जांच पड़ताल में जुट गई ।
प्रीत टाइम्स संवाददाता के अनुसार पांडेपुर निवासीअमित श्रीवास्तव पुत्र स्व0 ललित मोहन श्रीवास्तव अपने आवास पर बैठा था उसी समय एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे। एक बदमाश ने अमित को लक्ष्य करके ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया। अमित गोली का शिकार हो गया । फायरिंग की आवाज सुनकर क्षेत्र में दहशत फैल गई। हिकमत अमली और मुखबीर सूत्र में नाकाम पुलिस सूचना मिलने पर जांच पड़ताल करने के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई ।

No comments:
Post a Comment